एक गाँव में एक आदमी रहता था उसका नाम गणेश था और वह बहुत सीधा साधा इन्सान था उसके घर में उसकी पत्नी और उनके पास दो भेंसे थी वह बहुत गरीब थे उनका गुजारा बहुत ही मुश्किल से होता था |
एक दिन की बात है उसकी पत्नी ने उसे क्यों न हम एक भेंस बेच दे तो हमारे पास कुछ पैसे आ जाएग जिससे हमारा कुछ दिनों का गुजारा हो जाएगा | और अगले ही दिन वह उसे बेचने चला गया | रस्ते में उसे एक आदमी मिला जो अपने घोडा बेचने जा रहा था वे बोला, हे भला मानस क्यों न हम अपने जानवरों की अदला बदली कर ले, तुम मेरा धोड़ा ले लो और में तुमारी भेंस ले लेता हु | \
यह सुनकर गणेश ने उसकी बात मन ली और उसे अपनी भेंस दे दी | उसने सोचा बच्चे घोड़े की सवारी कर लेगे | वह घोडा ले कर कुछ दूर चला ही था की उसे पता चला की घोडा तो अँधा था | वह उसे ले कर चल पड़ा | थोड़ी देर चलने के बाद उसे एक और आदमी मिला, उसके पास गाय थी |
घोडा देख कर वह आदमी बोला, “भाई मेरी गाय बहुत सीधी है और खूब दूध देती है |, तुम मेरी गाय ले और मुझे तुम अपना घोडा दे दो | मुझे घोड़े की सख्त जरूरत है |”
गणेश ने उसे अपना घोडा दे दिया और उसकी गाय ले ली | कुछ ही देर में उसे पता चला की गाय तो लगड़ी है | वह उसे भी ले कर चल पड़ा | थोड़ी देर चलने पड़ उसे एक पर आदमी मिला | उसके पास एक बकरी थी | उस आदमी ने पूछा, कहा जा रहे हो भाई, उसने बताया में इस लगड़ी गाय को बेचने जा रहा हु |
आदमी बोला, भाई मुझे इस गाय की जरूरत है क्या आप मुझे यह गाय दे सकते हो इसके बदले में आप को अपनी बकरी दे दुगा |