पेड़ो को भी दर्द होता है

एक गाँव में एक सोनू नाम का एक लड़का रहता था | यह पढाई में बहुत अच्छा था परन्तु साथ ही साथ बड़ा ही लापरवाह और शरारती था | इसी कारण से अध्यापक और माता – पिता से डाट पडती रहती थी | इसके चलते वह सभी से नराज भी रहता था | पर उसे अपना गुस्सा बाहर निकालना भी अच्छी तरह आता था | वह अपने दोस्त मोनज के साथ खेतो में चले जाता और वहा पर वो अपने दोस्त के साथ गेम्स खेलता | कभी अध्यापक – अध्यापक, कभी गीली – डंडा, कभी पेड़ पोधो को मरता काटता | सभी तरीका था उसका अपने गुस्से को बाहर निकालने का | वे दोनों अँधा दुन्ध पेड़ पोधो को कटते की वो बे जुबान मर जाते थे, उनके फल फूल भी सभी नष्ट हो जाते थे |

उन दोनों के सभी मित्रो ने उनको समझया की ऐसा न किया करे परन्तु वो दोनों कहा किसी की सुनते | वे उनसे बार बार क्दते की पोधो को मारना या तोडना अपराध है | उन दोनों की शरारते बहुत ज्यादा बड चुकी थी | एक दिन सोनू ने अपने सहपाठी को सीढियों से धक्का दे दिया जिससे उसकी दोनों टांगे टूट गई और उसको उसी समय अस्पताल ले जाना पड़ा | उस दिन उसके अध्यापक पर उसके माता-पिता ने उसे खूब पिटा डंडो से | इस पिटाई के कारण उसके हाथो पर बहुत ज्यादा निशान पड़ गए और बहुत देर तक उनमे दर्द भी बोता रहा | सोनू कही घंटो तक रोता रहा और दर्द होते रहा |

Read more

क्या है योगी का कर्तव्य

यह कहानी तब की है जब पुणे में महामारी ने अपना भीषण प्रोकोप फेला रखा था दिन प्रतिदिन बहुत से लोग मारे जा रहे थे इस बीमारी से | सभी लोग इतने डर चुके थे की कोई भी किसी की मदद नहीं कर रहे थे | यहाँ तक की अगर किसी परिवार के सदस्य को भी बीमारी हो जाती तो भी उसे मरने के लिए छोड़ देते थे |

उन्ही दिनों वहा से थोरी ही दूर पर एक ऋषि रहा करते थे जो सभी की मदद किया करते थे | और उस वक्त वो ऋषि लोगो के लिए रौशनी की एक किरण बनकर आए | वो सभी को समझाते थे की किसी को भी बिच मझधार में न छोड़े, सभी की मदद करे | यह सिद करने के लिए उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था | तथा वो जो कहते वो करते भी थे व् अपना आश्रम छोड़ कर पुणे में आ कर रहने लगे और रोगियों की मदद करने लगे | यह देख कर उनके सभी शिष्य भी उनके साथ सभी रोगियों की मदद करने लगे | स्वामी जी ने अपने सभी शिष्यों को आज्ञा दी की सभी एक – एक गाँव का भर सभाल ले ताखी हम सभी एक बीमारी को जड से ख़तम कर सके |सभी शिष्यों ने स्वामी जी की बात का पालन किया | परन्तु उन में से कुछ योगी डर रहे थे और उनके मन में कुछ संकाए भी थी | लेकिन वो डर रहे थे स्वामी जी से पूछने में| पंरतु उनमे से एक योगी ने हिमत करके स्वामी जी से पूछा, “हे स्वामी जी हम लोग योगी है हम लोगो ने एक जगत को छोड़ दिया है, फिर हम इन लोगो की मदद क्यों करे ? जबकि ये लोग अपनी मदद खुद नहीं करना चाहते |

Read more

कैसे मिला खोया जहाज

यह कहानी उस वक्त की है जब लोग लम्बी यात्राए अधिकतर समुंद्री जहाजो से करते थे | ऐसा ही एक जहाज एक लड़का जिसका नाम दिनेश था अपने मामा के साथ सफ़र का रहा था | वह जहाज के सभी यात्रियों का चहेता बन गया था क्योकि वह अकेला लड़का था उस जहाज पर | दिनेश सारा दिन उस जहाज के एक कोने से दुसरे कोने में घूमता रहता था |

जहाज को बन्दरगाह से चले अभी १० दिन ही हुए थे की रस्ते में बर्फीली हवाए चलने गई थी | दिन-पर-दिन हवाए तेज होती गई और कुछ ही दिनों में हवाओ ने एक भयंकर तूफान का रूप ले लिया था अब तो तूफान के साथ साथ बारिश भी होने लग गई थी | अब दिनेश सारा दिन अपने ही कमरे में रहता था | खराब मोसम के कारण सभी यात्री धीरे धीरे बीमार पड़ने लग रहे थे और कुछ की तो मोत भी हो गई थी परन्तु न तो तूफान रुका और न ही बारिश रुकी | यात्रियों का मरना रुक नहीं रहा था | जहाज के कप्तान ने सारी कोशिश कर ली परन्तु कही से कुछ मदद नहीं मिल पा रही थी क्योकि जहाज के वायरलेस ख़राब हो चुके थे |

अब जहाज पूरी तरह से सुमुंदर में खो चूका था और आस पास कोई मदद करने के लिए भी कोई नहीं था | ऐसा लग रहा था की अगले २-३ हफ्ते तक ये तूफान रुकने वाला न था | अब तो जहाज पर तेल और खाने पीने की भी कमी होने लगी थी धीरे धीरे देखते जहाज के संही यात्री मर चुके थे | अब अकेला दिनेश ही रह चूका था | तूफान के कारण वो अपने कमरे से बहरा भी नहीं निकल पा रहा था | अब जहाज पर उसके अलावा और कोई न था | और अचानक एक चमत्कार हुआ | मोसम अब सुधर रहा था और समुद्र भी शांत हो चूका था |

Read more

तीर्थ यात्रा का रहस्य

बहुत पुरानी बात है | एक बार एक ऋषि तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे की अचानक उनकी आँख लग गौ और उन्होंने एक सपना देखा | उन्होंने ने अपने सपने में २ देवताओ को आपस में बात करते सुना | पहला देवता कहता, “आज कल तो सभी लोग तीर्थ यात्रा पर जाते है किंतु किसी को परमात्मा का आशीर्वाद नहीं मिलता, विरले ही होते है जिनको परमात्मा का आशीर्वाद मिलता है |” दूसरा देवता कहता, “हा जैसे रमेश को मिला था वो हरिद्वार में गंगा के किनारे रहता है | परमात्मा का आशीर्वाद पाने के लिए जरूरी नहीं की तीर्थ यात्रा करे |”

इतना सुनते ही ऋषि की नीद टूट गई वो हरिद्वार की तरफ निकल पड़े रमेश की तलाश में | ऋषि उस रमेश से जानना चाहते थे की उसे परमात्मा का आशीर्वाद कैसे मिला | उन्हें बहुत वक़्त लगा रमेश की तलाश करने में | पर जब मिले तो उसे देख कर वो बहुत ही हेरान हुए क्योकि वो बहुत ही गरीब था मुस्किल से दो वक़्त की रोटी की कमा पता था |

ऋषि ने बहुत ही उत्क्स्ता से रमेश से पूछा, “की कभी तुम ने तीर्थ यात्रा की है या नहीं” यह सुनकर रमेश ने उत्तर दिया, “हे महात्मा में तीर्थ यात्रा कैसे कर सकता हु, में तो बहुत गरीब हु, मुस्किल से दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ कर पाता हु | में तीर्थ यात्रा कैसे कर सकता हु | हा पर मेने एक बार बहुत कठिन से तीर्थ यात्रा के लिए पैसे जमा किये थे परन्तु जा नहीं सका था |”

ऋषि ने बड़ी उत्कास्ता से पूछा, “पर क्यों” |

Read more

दिनेश ने कैसे सीखा धंधे का गुर

एक शहर में एक हरीश नाम का आदमी रहता था जो की बहुत गरीब था वह अपने परिवार का पालन पोषण बहुत मुस्किल से करता था | उसके घर में उसकी बीवी, एक बेटा और एक बेटी थी | हरीश एक ईमानदार इन्सान था वो अपने बेटे को भी ईमानदार बनान चाहता था और उसके लिए वो हर कोशिश करता था | उसका बेटा अब बड़ा हो गया था और उसके हाथ बटाने योग्य भी हो गया था | हरीश ने अपने रिश्तेदारों से पैसे उधर पर ले कर अपने बेटे को एक जूते की दुकान खोल कर दी शहर में ही | दिनेश बहुत मन लगा कर वहा पैर काम करता था और जूते बेचता था |

पूरा शहर जनता था की दिनेश अपने पिता की ही तरह बहुत ईमानदार है | तब भी दुकान खुलने के एक सप्ताह तक वो कोई जूता न बेच सका | दिनेश बहुत उदास था क्योकि उसको पता था की उसके पिता ने किस तरह से उसको यह दुकान खोल कर दी है | उसने इस बारे में अपने पिता से बात की | हरीश ने बहुत विनर्ता से अपने को कहा, “चिंता मत करो में तुम्हारी मदद करुगा “| अगले ही दिन हरीश भी अपने बेटे के साथ पूरा दिन उसकी दुकान पर रहा | पूरा दिन बीतने के बाद हरीश ने अपने बेटे दिनेश से कहा, “बेटा तुम केवल ईमानदारी के बूते पैर जूते नहीं बेच सकते | तुम्हे यह सीखना होगा की ग्राहक को कैसे खुश किया जाता है|” दिनेश अपने पिता का इशारा समझ गया |

Read more

दान का रहस्य

एक बहुत बड़ा राजा था परंतु उस राजा के बुरे दिन आ गये थे क्योकि उसके पड़ोसी राजा ने उस पर हमला कर दिया और मजबूरी में उसने अपनी पत्नी और बच्चे सहित अपने राज्य से भागकर जंगल में शरण लेनी पड़ी | राजा बहुत ही दयालु और दानी था उसके यहाँ से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता था और सही सोच कर राजा और रानी अपने दिन बिता रहे थे की कोई न कोई उनकी मदद करने जरुर आयगा | परन्तु स्थिथि बहुत ही जायदा ख़राब हो रही थी | यहाँ तक की उनके भूखे मरने की नोबत आ गई थी |

राजा दिन प्रति दिन शहर जाता, काम की तलश में परंतु उसे कही काम न मिला | एक दिन भाग्यवश उसे काम मिल गया | और ख़ुशी ख़ुशी कुछ राशन ले कर अपनी पत्नी और बच्चो के पास पहुचा | रानी ने सभी के लिए खाना बनाया और खाने ही लगे थे की उनके पास एक महात्मा उनके घर आ गए | जैसे की राजा और रानी बहुत दानी थे उन्होंने अपने अपने हिस्से का खाना महात्मा को दे दिया |

महात्मा के खुश हो कर राजा को एक सेठ के बारे में बताया की वो पुण्यो के बदले पैसा देता था | यह सुनकर राजा अगले ही दिन शहर चला गया अपने पुण्यो के बारे में बताने ताकि उसको कुछ पैसे मिल सके | राजा ने अपने सारे पुण्ये की एक सूची सेठ को दे दी | जब सेठ ने यह सूची तराजू के एक पलड़े में रखी तो भी दोनों पलड़े बराबर ही रहे | यह देखकर सेठ ने राजा के कहा, “लगता है तुम्हारे पुण्यो में मेहनत और बलीदान शामिल नहीं थे | किसी ऐसी वस्तु की यद् करो जिसकी तम्हे बहुत आवश्कता थी, किंतु फिर भी तुम ने उस को दान में दे दिया था |

Read more

लालची सेठ

बहुत पुरानी बात है एक गाव में एक बहुत बड़ा सेठ रहता था | वह एक दिन कही जा रहा था की अचानक उसका बटुआ गली में खो गया तो उसने पुरे गाव में घोषणा करवा दी की उसके बटुए में पांच हजार रुपे थे और जो उसे लोटा देगा, वह उसे पांच सो रुपे के इनाम में देगा |

उसी दिन संध्या के समय एक बुढिया को उस सेठ का बटुआ मिल गया और वह उसे लेकर फोरन सेठ के पास आई | लेकिन सेठ को लालच आ गया और उसने पूरा का पूरा पैसा खुद रखने की ठान ली | इसलिए उसने बुढिया से कहा की उसके बटुए में पांच हजार पांच सो रुपे थे और उसने पांच सो रूपये पहले ही रख लिये है | पर बुढिया को यह बात बिलकुल अच्छी नहीं लगी और वो सीधा राजा के पास चली गई | उस बुढिया ने राजा को सारी बात बताई और बोली, “हे महाराज अगर मुझे पैसे लेने ही होते तो में सारे पैसे रख लेती न की पांच सो रुपे रख कर बाकि वापिस करती |

बुढिया की पूरी बात सुन कर राजा को शक हुआ की सेठ बुढिया को दोखा दे रहा है | इसलिए राजा ने सेठ को एक सबक सिखाने के लिए सेठ से कहा, “में समझता हु की ये बटुआ तुम्हारा नहीं है क्योकि इसमें सिर्फ पांच हजार रुपे है ने की पांच हजार पांच सो |

Read more

दया करना कभी निष्फल नहीं जाता

बहुत पुरानी बात है एक जंगल बहुत ग्रीषम ऋतू के दिन चल रहे थे | एक दिन दोपहर का समय एक शेर एक छायादार पेड़ के नीचे दो रहा था | उसी पेड़ के पास ही एक चुहिया का घर था | अचानक ही वह अपने घर से बाहर आई तो उसने शेर को वहा सोते हुए देखा |

यह देख कर उसे एक शरारत सूझी | उसने सोते हुए शेर के ऊपर कूदकर उसे जगा लेने की सोची | परन्तु हुआ बिलकुल उल्टा | शेर की नीद टूट गई और उसने उसे अपने पंजे में पकड़ लिया | वह उसे मर कर खाने की सोच ही रहा था की इसने में वह गिडगिडा कर बोली, “आप बहुत महान हो, मेरे प्राण बख्श दीजिए हुजुर | एक न एक दिन में इस दया का बदला अवश्य चूकाउगी |”

यह बात सुन कर शेर को उस चुहिया पर दया आ गई और उसने उसे छोड़ दिया | और कुछ दिनों बाद जंगल में एक शिकारी आ गया और उसने शेर को पकड़ने के लिए एक जाल बिछा दिया और दुर्भाग्य से शेर उस जाल में फस गया | शेर जोर जोर से दहाड़ने लगा मदद के लिए |

Read more

फुट पतन का कारण बनती है |

एक बार की बात है की एक जंगल में तीन साड रहते थे | वे तीनो बहुत ही बलवान थे और तीनो ही पक्के दोस्त भी थे | वो जहा भी जाते सबे साथ साथ जाते थे | वो हमेशा एक साथ ही रहते थे और उनकी यह एकता देख कर सभी जंगल के जानवर उनसे डरते थे | किसी की भी हिमत नहीं थी उनसे लड़ने की | फलत: वह अपने दुश्मनों से पूरी तरह से सुरक्षित थे | उन्हें एक साथ देख कर वन का राजा सिंह भी उनके पास आने से डरता था |

उसी वन में एक लोमड़ी भी रहती थी | वह जब भी उन सांडो को एक साथ देखती तो उसके मुह में पानी आ जाता था | परन्तु उनके पास जाने से डरता थी | लोमड़ी ने एक दिन बहुत सोच समझकर एक योजना बनाई |

उसने सांडो में फुट डालने की योजना बनाई | उसने इस योजना में अपने दोस्त लोमड़ी की भी मदद ली | दोनों लोमडियो ने एक एक सांड के पास गए | पहले तो उनकी बहुत तारीफ की और फिर उन्होंने एक दुसरो ने कान भरने सुरु कर दिए और उनमे शत्रुता का बीज बो दिया | फलत: वे परस्पर अलग हो गए |

Read more

भाग्य को न कोसे

वर्षा ऋतू का सुहावना दिन था | जंगल के सभी जानवर, पशु पक्षी बहुत खुश थे | उसी वन में एक मोर भी रहता था और वह मोर वन में अत्यंत प्रसन्नतापूर्वक नाच रहा था | नाचते समय अचानक उसे अपने भदे और अप्रिय स्वर का ध्यान आ गया और वो चुप हो गया | वह बहुत उदास हो गया और उसकी आँखों में आंसू आ गए |

ठीक उसी समय उसे सामने एक पड़े पर एक बुलबुल दिखाई पड़ गई | उसे सुन कर वह और दुखी हो गया और सोचने लगा, “कैसा मीठा स्वर है इसका और सभी उसकी प्रंशसा करते है | और मेरा स्वर सुन कर सभी मेरा मजाक उड़ाते है | कितन अभागा हु में |

उसी जंगल में एक ऋषि भी रहते थे और वो इस प्रकार मोर को दुखी देखकर बोले, “प्रिय मोर. इस प्रकार उदास मत हो और न ही अपने भाग्य लो कोसे | इस संसार में भगवान ने सभी जीवो को भिन्न भिन्न देन दी है जैसे आपको सुन्दरता, गरुड को बल, बुलबुल को सुरीला स्वर और सभी को अलग अलग देन दी है | आप इस प्रकार दुखी को कर न तो अपने भाग्य को और न ही अपने ईश्वर को कोसे | बल्कि आप उस परमात्मा को ध्यान्वाद दे की उसने आप को इतना सुन्दर बनाया है की सभी आप को देख आर मोहित हो जाते है |

 

Read more