सपने में खुद को देखना।

दुनिया में लोग सोते वक्त तरह तरह के सपने देखते है। सोते वक्त सपने देखना कोई गलत बात नही है बल्कि हमारे जीवन से जुड़ी एक प्रक्रिया है जिसके तहत इंसान को सोते वक्त कुछ सपने दिखाई देते है। इन सपनो से हमे भविष्य के कुछ संकेत मिलते है कि हमारे जीवन में क्या क्या घटित होने वाला है।

बहुत से लोग दिन में भी सोते वक्त सपने देखते है तो कुछ लोग रात में ही सोते वक्त देखते है। इनमे से कुछ लोगो को नीद खुलने के बाद सपने याद रहते है और कुछ लोगो को सोते वक्त क्या दिखाई दिया क्या नही सब कुछ भूल जाता है। कई सपनो को देखकर हम डर जाते है उन्हे बुरा सपना और जिनसे खुशी मिलती है उन्हे अच्छे सपने कहते है परंतु स्वप्न शास्त्र के अनुसार जिन स्वप्नों को देखने पर खुशी मिले वास्तव में वो अच्छे सपने हो ऐसा जरूरी नही है और बुरे सपने भी अच्छे संकेत दे सकते है।

हम अनेकों तरह के सपने देखते है जिसमे किसी इंसान, जानवर या जगह को देखते है। कभी कभी हम खुद को सपने में देखते है ऐसा जरूरी नही कि हमारे सभी सपनो में हम खुद को ही देखे। परंतु आज हम बात करने वाले है सपने में अगर खुद को देखते है तो ये हमे भविष्य से जुड़े क्या क्या संकेत देते है। आज हम जानेंगे कि खुद को सपने में देखना नुकसानदायक है अथवा हमारे लिए शुभ संकेत दे रहा है। चलिए जानते है विभिन्न प्रकार से खुद को सपने में देखना किस प्रकार से हमारे लिए अच्छे या बुरे संकेत देता है।

हम खुद को सपने में अनेक परिस्थितियों में देखते हैं तो उन अलग अलग परिस्थितियों के अनुसार संकेत को समझते है।

खुद को पानी के साथ सपने में देखना :–

अगर आप अपने सपने में बारिश या फिर किसी झरने अथवा कही और से पानी को गिरते हुए देखते है तो यह आपको भविष्य में आपके व्यवसाय में होने वाले लाभ का संकेत देता है। वही अगर आप पानी पर खुद को चलते हुए नजर आते है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको अपने जीवन में जल्द ही सफलता के कोई शुभ समाचार आने के संकेत देता है। कभी कभी हम खुद को सपने में पानी पीते हुए देखते है जिसका मतलब है की आपने जो धन कर्ज के रूप में दिया हुआ था वह वापस आने वाला है।

कपड़े से जुड़े:–

आप अपने सपने में अगर नए नए कपड़े पहन रहे है तो स्वप्न शास्त्र कहता है कि आपका भविष्य भी उन नए कपड़ो की तरह उज्वल होगा और आपके लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे और यदि वही आप फटे कपड़ो में खुद को देखते है तो इसका संकेत आपके प्रेम के रास्ते में आने वाली चुनौतियों का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने सपने में कपड़े सुखा रहे है तो भविष्य में आप अपने जीवन से जुड़े कुछ फैसले आप बदल सकते है।

नौकरी:–

अगर आप अपने सपने में खुद को नौकरी करते हुए देखते है तो आपके लिए यह कोई शुभ संकेत नही है, क्योंकि अगर स्वप्न शास्त्र के बात माने तो नौकरी करते हुए खुद को स्वप्न में देखना बहुत बुरा माना गया गया इससे भविष्य में आपके व्यवसाय अथवा नौकरी में भारी नुकसान होने के संकेत मिलते है।

वही अगर आप अपने सपने में किसी को नौकरी पर रख रहे है या उसे नौकरी दे रहे है तो भी आपके लिए यह एक बुरा संकेत है इसका साफ संकेत है कि भविष्य में आप अपने जीवन का एक बहुत ही बेहतरीन मौका खोने जा रहे है। इस तरह से नौकरी से जुड़े सपने आपके लिए अशुभ संकेत ला सकते है।

डॉक्टर :–

डॉक्टर्स को सपने में देखना स्वप्न शास्त्र ने बहुत ही शुभ माना है। अगर आप सपने में किसी डॉक्टर से इलाज करवा रहे है तो इसका साफ संकेत है कि आप जिस बीमारी से जूझ रहे है जल्दी ही वह ठीक होने वाली है और आप बिल्कुल स्वस्थ होने वाले है। आप लंबे समय तक बिल्कुल स्वस्थ रह सकते है। आपको आपके बिजनेस में काफी मुनाफा होने वाला है।
वही अगर आप अपने सपने में किसी डॉक्टर से अपनी सर्जरी कराते हुए खुद को देखते है तो इसका मतलब है आपके परिवार में गंभीर बीमारी से लड़ रहे सदस्य को जल्द ही उस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

शादी के सपने:–

अगर आप सपने में खुद की शादी के सात फेरे होते हुए देखते है तो यह स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके लिए कोई शुभ संकेत नही है। इसका साफ मतलब है की आपकी सफलता में कोई बहुत बड़ी बाधा आने वाली है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार खुद के स्वप्न में अपनी ही शादी के सात फेरे को देखना बहुत ही अशुभ संकेत देता है। वही अगर आप अपने सपने में किसी दूसरे की शादी होते हुए देखते है तो कोई बुरा संकेत नही है परंतु कोई शुभ भी नही है। इसका मतलब है कि भविष्य में आप अपने इरादे बदलने वाले है अथवा आप अपने प्लान में कुछ बदलाव करने वाले है।

मृत शरीर:–

अपने सपने में खुद का मृत शरीर देखें स्वप्न शास्त्र के अनुसार कोई बुरा संकेत नही है बल्कि यह आपकी तरक्की और बुजुर्गो से मिलने वाली विरासत का संकेत देता है जो आपको भविष्य में जल्द ही मिलने वाली है। अगर किसी दूसरे का मृत शरीर दिखाई देता है तो इसका मतलब है आपको सफलता मिलने वाली है।

वृक्ष या लकड़ी:–

स्वप्न शास्त्र के अनुसार जहां आपको अपने सपने में हरे वृक्ष या लकड़ी को देखने के शुभ संकेत मिलते है वही अगर आप सूखे वृक्ष या लकड़ी को देखते है तो इसका बहुत बुरा संकेत मिल रहा है।

बच्चो के साथ:–

अगर आप खुद को सपने में बच्चे के साथ देखते है तो यह आपके प्रेमी जीवन के लिए अच्छे संकेत नही है। अगर बच्चा रो रहा है तो आपको बहुत बुरे समाचार मिलने का संकेत दे रहा है।

खुद को रोते हुए देखना:–

अगर आप खुद को अपने सपने में जोर जोर से रोते हुए देखते है तो यह सपना देखने में बुरा हो सकता है लेकिन आपके वास्तविक जीवन में कुछ अच्छा होने का संकेत दे रहा है। आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है आपको सफलता और खुशी दोनो मिलने के संकेत है।

इसी के साथ अगर हम खुद को सपने में आम, अनार खाते हुए अथवा दूध पीते हुए, या किसी कीड़े के साथ देखते है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार निरस्त में धन मिलने का संकेत है।
मैं आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट पढ़कर सपने के बारे में अनिक जानकारियां मिली होंगी और आपके संदेह दूर हुए होंगे।

Leave a Comment