Hindi

अकबर का आधा भाई

बाल्य अवस्था में अकबर की देखभाल एक दाई करती थी | वह उन्हें अपना दूध भी पिलाती थी | एक महान राजा बन जाने के बावजूद भी वह अपने आया की, जिसे वो दाई माँ कहते थे, बहुत सम्मान करते थे | दाई माँ का भी एक पुत्र था | बादशाह अकबर उसे अपने भाई के समान समझते थे | जब उनका यह आधा भाई उनसे मिलने आता, बादशाह उसका बड़ा आदर-सत्कार करते थे | कभी-कभी उसकी आवभगत में बादशाह अकबर इतने व्यस्त हो जाते थे की वह दरबार भी नहीं जाते थे | उनकी यह आदत दरबारियों तथा बीरबल को पसंद नहीं थी क्योकि इस तरह बादशाह का दरबार में उपसिथत न होना उन्हें हितकर नहीं लगता था |

राज-काज संबंधी कई विषयों पर विचार-विमर्श करना होता था | देश-विदेश से आने वाले अतिथियों से भी बातचीत करनी होती थी | जब बादशाह दरबार में आयगे ही नहीं तो काम कैसे चलेगा | इस सब बातो को सोचकर दरबरीगण बहुत चन्तित थे | इसलिए उनका हालचाल लेने कुछ दरबारियों के साथ बीरबल उनके महल में गए |

बादशाह ने बीरबल से पूछा –“मेरे प्यारे आधे भाई के समान तुम्हारा भी कोई आधा भाई है?”

बीरबल ने कहा – “जी, महाराज! मेरा भी एक आधा भाई है |”

“अच्छा, तुम उसे कभी दरबार में क्यों नहीं लाए?” हम भी तुम्हारे भाई से मिलना चाहेगे|” बादशाह ने इच्छा व्यक्त की |

“परन्तु महाराज, यहाँ आने के लिए अभी वह बहुत छोटा है |” बीरबल ने कहा |

“परन्तु फिर भी तुम उसे यंहा अवश्य लाओ|” बादशाह ने आग्रहपूर्वक कहा | बीरबल ने बादशाह की बात मन ली | अगले दिन सभी दरबारी यह देखकर हेरान हो गए की बीरबल एक बछड़े को अपने साथ खींचकर ला रहा है | यह देख बादशाह भी हेरत में पड़ गए और पूछा, “तुम्हारा दिमाग सही है, बीरबल? तुम इस बछड़े को यंहा क्यों लाए हो?”

“महाराज मेने तो केवल आपकी बात का सम्मान किया है | बचपन से ही मेरी परवरिश गाय के दूध से ही हुई है क्योकि मेने उसका दूध पिया, इसलिए वह मेरी माँ समान हुई और उसका यह बछड़ा मेरा आधा भाई ही तो हुआ|”

बादशाह अकबर तुरंत ही समझ गए की बीरबल उन्हें क्या कहना चाहता है | वे जोर से हंस पड़े और वो समझ गए की बीरबल उन्हें क्या कहना चाहता है |

admin

View Comments

  • I am a teacher. I love to tell stories to my students. This stories convey messages in a simple way. So l love this. Thank you.

Recent Posts

होनहार गरीब लड़के की प्रेरणादायक कहानी: कठिनाइयों से सफलता तक का सफर

गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…

1 year ago

घड़ीवाला और समय की भूलभुलैया

बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…

1 year ago

उत्तराखंड के 4 धाम: जानिए इनके बारे में सब कुछ

उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…

2 years ago

Uric Acid क्या है और इसके कारण और निवारण

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…

3 years ago

क्रेडिट कार्ड (credit card ) क्या है? नए जमाने की मांग क्रेडिट कार्ड

कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…

3 years ago

GST क्या है

GST का Full Form है  Goods And Services Tax जो भारत में किसी भी सामान…

3 years ago

This website uses cookies.