बरसात की आती लहराती हवा
वर्षा धुले आकाश से
या चन्द्रमा के पास से
या बादलो की साँस से
मंद मदमाती ये हवा
बरसात की आती लहराती हवा
यह खेलती है ढाल से
ऊँचे शिखर के भाल से
पाताल से लेकर आकाश तक
यह खेलती हर जगह
बरसात की आती लहराती हवा
यह खेलती बूढ़े, बच्चो के साथ
यह खेलती प्रेमियों के साथ
यह खेलती हरी लता के साथ
अठखेलती इठलाती लहराती हवा
बरसात की आती लहराती हवा
यह शून्य से होकर प्रकट
नव हर्ष से आगे झपट
हर अंग से जाती लिपट
आनंद सरसाती हवा
बरसात की आती लहराती हवा
गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…
बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…
उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…
कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…
This website uses cookies.