Categories: Hindi

कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है

कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है  |
कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है  |

ज़मीन के टुकड़ो का क्या करेगे, अगर धरती नहीं पूरी हमारी है.
समझ ना सके जो तुम हमको, गलती नहीं इसमें तुम्हारी है,
जीवन के देखो पन्नो की, श्याही जो मिटती जा रही है,
जिंदगी के देखो पन्नो की, लिखाई धुंधली पड़ती जा रही है,
नमक की गुडिया देखो तो, खारे पानी में घुलती जा रही है,
बारिश की बुदे देखो तो, सुमुंदर में गिरती जा रही है,
फूलो की खुशबू देखो तो, हवा में मिलती जा रही है
कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है  ||

ना हुए आजाद जो, नहीं कहना गलती हमारी है,
कही अहंकार का भोझ, आत्मा तो नहीं उठा रही है,
अपने जो रूठ गए, मनाने की हमारी बारी है,
सपने जो टूट गए, सजाने की अब बारी हमारी है,
कुछ बातें है उसको पसंद, याद दिलाने की बारी हमारी है
बचपन की उसकी दास्तान, उसको याद तो अब दिलानी है,
बचपन में बस्ता था प्रभु, याद तो अब दिलानी है,
कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है  ||

दो घंटे के आनंद से होगा क्या, घंटे बाईस तो अब भी बाकि है,
थोड़े आनंद से होगा क्या, ताप का आनंद जो अभी बाकि है,
ठंडी छाव में बेठने से होगा क्या, धुप में चलना तो अभी बाकि है.
गिरकर चलना, चलकर गिरना, गिरकर चलना, चलकर गिरना,
चलने, गिरने की कला, कला को समझना तो अभी बाकि है,
कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है  ||

साधू संतो ने पूछा, गुमराह क्यों दुनिया हमारी है,
हर तरफ क्यों है अशांति, सवारने की अब बारी हमारी है,
अनत पथ की देखो रौशनी, हर तरफ से फिर भी आ रही है,
सोचने की नहीं अब, चलने की अब बारी हमारी है,
संग संग चलेगे हम सभी, चलना ही ज़िन्दगी हमारी है,
संग संग बढ़गे हम सभी, आगे बढ़ना ही ज़िन्दगी हमारी है,
कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है ||

ज़मीन के टुकड़ो का क्या करेगे, अगर धरती नहीं पूरी हमारी है.
कदम जो तेरे रुक गए, चलने की अब बारी हमारी है  ||

 

पड़ तो आप सभी ने लिया होगा इसको, पर एक बार फिर से पड़े और अब की बार सिर्फ प्रमात्मा का भाव ले कर पड़ना इस कविता को |

लेखक: युग्म जेतली

admin

View Comments

Recent Posts

होनहार गरीब लड़के की प्रेरणादायक कहानी: कठिनाइयों से सफलता तक का सफर

गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…

1 year ago

घड़ीवाला और समय की भूलभुलैया

बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…

1 year ago

उत्तराखंड के 4 धाम: जानिए इनके बारे में सब कुछ

उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…

2 years ago

Uric Acid क्या है और इसके कारण और निवारण

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…

3 years ago

क्रेडिट कार्ड (credit card ) क्या है? नए जमाने की मांग क्रेडिट कार्ड

कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…

3 years ago

GST क्या है

GST का Full Form है  Goods And Services Tax जो भारत में किसी भी सामान…

3 years ago

This website uses cookies.