एक गाँव में एक धनी किसान रहता था | उसके पास बहुत सी जमीन थी | उसके यहाँ बहुत –से आदमी काम करते थे | उस किसान के दो लडके थे |
जब दोनों लडके बड़े हो गये, तो किसान ने उन्हें आधी – आधी जमीन बाँट दी | साथ ही उसने काम करने वाले आदमी भी बराबर – बराबर संख्या में बाँट दिये |
बड़ा लड़का बहुत सुस्त और लालची था | वह कभी अपने खेतो को देखने तक नहीं जाता था | वह अपने आदमियों से कहा करता था “जाओ, खेतो पर जाकर काम करो |”
उसके आदमी मनमाना काम करते थे | काम कम करते थे, बाते अधिक | वे चिलम पिटे हुए इघर उघर की गप्पे उड़ाया करते थे | न समय पर हल चलते थे | न बीच बोते थे | न ठीक वक्त पर खाद डालते थे, न सिंचाई करते थे | धीरे – धीरे उपज घटने लगी और बहुत कम हो गई | किसान का बड़ा लड़का गरीब हो गया |
उघर छोटा लड़का बहुत मेहनती था | वह सवेरा होते ही कंधे पर हल रखकर अपने आग्मियो को पुकारता था – “आओ, खेतो पर चलकर काम करे |”
वह आदमियों को साथ लेकर खेतो पर जाता | डटकर काम करता था | उसे देखकर उसके आदमी भी खूब मेहनत करते थे | उसके आदमी खेतो में समय पर हल चलाया करते, समय पर बीच बोये करते और सिंचाई भी करते |
उसकी उपज दिनों – दिन बदती गई | वह अपने आदमियों को अधिक काम करने पर पुरस्कार भी देता था |
कुछ ही वर्षो में वह और धनी हो गया |
चतुर पिता दोनों बेटो में फर्क समझता था | एक दिन उसने दोनों बेटो को बुलाया | बड़े लडके ने पूछा – “क्या हाल है?” उसने कहा – “में तो गरीब हो गया हु | मेरा भाग्य हो खराब है |“
फिर उसने छोटे लडके से हाल – चाल पूछा | छोटा लड़का मुस्करा कर बोला – “आपकी क्रपा से दिन दुनी और रात चोगुनी उन्नति हो रही है | आनन्द आ रहा है |”
बूढ़े किसान ने कहा – “देखो, तुम दोनों को मेने बराबर – बराबर भाग दिया | वह भागही तुम्हारा भाग्य था | तुम्हारे भाग्य में कोई अंतर नहीं | अंतर केवल है ‘जाओ’ और ‘आओ’ में |
बढ़े लडके ने हेरान होकर पूछा – “बापू! जाओ और आओ क्या है ?”
पिता ने कहा – “तुम सदा अपने आदमियों से कहते हो – जाओ, काम करो|” तुम्हारा छोटा भाई अपने आदमियों से कहता है – “आओ, काम करे|”
पिता की बात सुनकर बढ़े लडके की आँखे खुल गई | उस दिन से वह भी ठीक ढंग से काम करने लगा | उसके खेतो की भी उपज बढने लगी |
सीख: अपना काम खुद ही करना चाहिए, किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहिए |
गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…
बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…
उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…
कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…
This website uses cookies.