Hindi

जैसी करनी वेसी भरनी

एक जंगल में एक चिड़िया और और उसका पति चिड़ा रहा करते थे | जब चिड़िया माँ बनी तो दोनों बहुत खुश हुए | एक दिन की बात है | चिड़िया और चिड़ा अपने अंडो के पास बेठे थे की अचानक वहा पर एक हाथी आ गया और उस पेड़ को जोर जोर से हिलाने लगा | यह देख कर चिड़िया डर गई |

चिड़ा और चिड़िया दोनों चिल्ला चिल्ला के हाथी को मना कर रहे थे परन्तु हाथी घुप और गरमी से पागल हो रहा था | हाथी ने पेड़ को इतनी जोर से झकझोर दिया की चिड़िया का घोंसला निचे गिर गया और सारे के सारे अंडे फुट गए |

चिड़ा और चिड़िया ने अपने टूटे हुए अंडो को देखा और जोर – जोर से रोने लगे | दनो के आंसू थम नहीं रहे थे | उन्हें रोता देख कर पास वाले पेड़ पर चिड़ा का दोस्त मिठू तोता रहता था और भी वहा आ गया और चिड़ा से पूछा, “यह कैसे हुआ भाई?”

चिड़ा ने सारी बात बताई तोते को और कहा में उस हाथी को नहीं छोड़ूगा | उसने मेरे सारे अंडो को फोड़ दिया | मुझे सिर्फ बदला चाहिए |

तोता कुछ देर सोच कर बोला, “मेरे पास एक तरकीब है उस हाथी को सबक सिखाने के लिए | कुछ ही दूर मेरी एक दोस्त मक्खी है | हम उस से मदद ले सकते है |”

चिड़ा बोला, “मिठू भाई कुछ भी करो बस मुझे बदला चाहिए |

तोता बोला, “ठीक है भाई, हम अभी चलते है उसके पास |”

तोते ने मक्खी को सारी बात सुनाई | सारी सुनते ही मक्खी बोली, “हाथी को सजा जरुर मिलनी चिहिए | मेरे एक दोस्त मेंढक है में उसे भी बुला लेती हु और सभी मिल कर उस हाथी को मजा सिखाते है |

थोड़ी देर में वहा मेंढक भी आ गया | मेंढक बोला, “तुम अब मेरी तरकीब से काम लो, तो हम हाथी को मजा सिखा सकेगे | अब सुनो, “सब से पहले हमे एक बहुत बड़ा गड्डा बनाना होगा फिर मक्खी तुम जाओ और हाथी के कानो में जाकर उसे तंग करो | वह तंग होकर वह पानी की तरफ भागेगा और में गड़े के पास जाकर टर – टर करुगा | मेरे टर – टर से हाथी समझे गा की यहाँ पानी है और बिना सोचे समझे उस गड़े में कूद जाएगा |

बिलकुल ऐसा ही हुआ | हाथी गड्डे में गिरा और गिरते ही मर गया |

सीख: आप जैसा काम करते है आपको वैसा ही फल मिलता है | तभी को कहते है जैसी करनी वेसी भरनी |

admin

Recent Posts

होनहार गरीब लड़के की प्रेरणादायक कहानी: कठिनाइयों से सफलता तक का सफर

गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…

1 year ago

घड़ीवाला और समय की भूलभुलैया

बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…

1 year ago

उत्तराखंड के 4 धाम: जानिए इनके बारे में सब कुछ

उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…

2 years ago

Uric Acid क्या है और इसके कारण और निवारण

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…

3 years ago

क्रेडिट कार्ड (credit card ) क्या है? नए जमाने की मांग क्रेडिट कार्ड

कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…

3 years ago

GST क्या है

GST का Full Form है  Goods And Services Tax जो भारत में किसी भी सामान…

3 years ago

This website uses cookies.