Hindi

तीर्थ यात्रा का रहस्य

बहुत पुरानी बात है | एक बार एक ऋषि तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे की अचानक उनकी आँख लग गौ और उन्होंने एक सपना देखा | उन्होंने ने अपने सपने में २ देवताओ को आपस में बात करते सुना | पहला देवता कहता, “आज कल तो सभी लोग तीर्थ यात्रा पर जाते है किंतु किसी को परमात्मा का आशीर्वाद नहीं मिलता, विरले ही होते है जिनको परमात्मा का आशीर्वाद मिलता है |” दूसरा देवता कहता, “हा जैसे रमेश को मिला था वो हरिद्वार में गंगा के किनारे रहता है | परमात्मा का आशीर्वाद पाने के लिए जरूरी नहीं की तीर्थ यात्रा करे |”

इतना सुनते ही ऋषि की नीद टूट गई वो हरिद्वार की तरफ निकल पड़े रमेश की तलाश में | ऋषि उस रमेश से जानना चाहते थे की उसे परमात्मा का आशीर्वाद कैसे मिला | उन्हें बहुत वक़्त लगा रमेश की तलाश करने में | पर जब मिले तो उसे देख कर वो बहुत ही हेरान हुए क्योकि वो बहुत ही गरीब था मुस्किल से दो वक़्त की रोटी की कमा पता था |

ऋषि ने बहुत ही उत्क्स्ता से रमेश से पूछा, “की कभी तुम ने तीर्थ यात्रा की है या नहीं” यह सुनकर रमेश ने उत्तर दिया, “हे महात्मा में तीर्थ यात्रा कैसे कर सकता हु, में तो बहुत गरीब हु, मुस्किल से दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ कर पाता हु | में तीर्थ यात्रा कैसे कर सकता हु | हा पर मेने एक बार बहुत कठिन से तीर्थ यात्रा के लिए पैसे जमा किये थे परन्तु जा नहीं सका था |”

ऋषि ने बड़ी उत्कास्ता से पूछा, “पर क्यों” |

रमेश ने कहा, “पिछले साल, मेरी पत्नी को बच्चा होना था तो एक दिन उसे बाहर का कुछ खाने का मन किया | तो में बाज़ार जा ही रहा था की अचानक मेरी नजर एक बच्चे पर पड़ी | जो जमीन पर पड़े कुछ खाने के टुकड़े को बटोर रहा था | मुझ से यह देख कर रहा नहीं गया और में उस बच्चे के पास गया और पूछा, “बेटा इस खाने को क्यों इक्ठटा कर रहे हो, इस पर तो कीचड़ लगा हुआ है |”

उस बचे ने जो उतर दिया वह सुनकर मेरे होश उड़ गए, “उस ने कहा, मेने और मेरी छोटी बहन ने पिछले १० से खाना नही खाया तो बस में यह इकठठा कर रहा हु ताकि हम कुछ खा सके |” यह सुन कर मेरी आँखों से आसू आ गए और मेने जो पैसे जमा किये थे वो उन बच्चो के लिए खाना खरीद लिया | और उसी रात परमात्मा ने मुझे मेरे सपने में आ कर आशीर्वाद दिया | और उस दिन में समझ गया की परमात्मा का आशीर्वाद तीर्थ यात्राओ पर जाने से नहीं मिलता | वो तो हर समय आप के साथ है आप के पास है | बस आप को उन्हें महसूस करना है | यह सब सुनकर ऋषि की भी आंखे खुल गई और कहा, “रमेश तुम धन्य हो और यही मान्यो में यही तीर्थ यात्रा है |”

तीर्थ यात्रा का अर्थ तीर्थो पैर जाना नहीं है | अपितु यह तो अंतर्गत यात्रा है मन की यात्रा है उस परम पिता की और, उसको पाने की यात्रा है, उसमे विलय होने की यात्रा है |

admin

Recent Posts

होनहार गरीब लड़के की प्रेरणादायक कहानी: कठिनाइयों से सफलता तक का सफर

गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…

1 year ago

घड़ीवाला और समय की भूलभुलैया

बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…

1 year ago

उत्तराखंड के 4 धाम: जानिए इनके बारे में सब कुछ

उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…

2 years ago

Uric Acid क्या है और इसके कारण और निवारण

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…

3 years ago

क्रेडिट कार्ड (credit card ) क्या है? नए जमाने की मांग क्रेडिट कार्ड

कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…

3 years ago

GST क्या है

GST का Full Form है  Goods And Services Tax जो भारत में किसी भी सामान…

3 years ago

This website uses cookies.