एक बार गरीब गाँव वाले मिलकर बीरबल के पास गए | उन्होंने अपनी समस्या उसे बताई “ श्रीमान, हमारे गाँव को रेगिस्तान होने से बचाने के लिए कुछ कीजिए |
“मित्रो, तुम्हारे गाँव के साथ क्या गलत हो रहा है?” बीरबल ने पूछा |
श्रीमान| बादशाह अकबर अपने राज्य में अधिक – से – अधिक जगल चाहते है | उन्होंने अपने सेवको को आदेश दिया है की जितनी जमीन पर गाँव बसे हुए है, उतनी जमीन की जंगल में परिवर्तित कर दो | अधिक जंगलो का अर्थ है अधिक जानवर, जो रजा के शिकार के शोक को पूरा करेंगे |” एक बुजुर्ग ने बीरबल को बताया |
“मित्रो! तुम्हारी समस्या को सुलझाने का में अपनी तरफ से पूरा प्रयत्न करुगा| आप लोग निशिन्चत होकर अपने घर जाइए|” बीरबल के कहा |
अगली बार जब बादशाह अकबर शिकार के लिए गए, तब बीरबल उनके साथ था | वे एक पेड़ के समीप से गुजरे, जहा कुछ उल्लू जोर जोर से आवाजे निकल रहे थे |
एक दरबारी बिबल को चिड़ाते हुए बोला “ श्रीमान, आप तो ज्ञानी व्यक्ति है | मुझे पूरा विश्वास है की आप बता सकते है की उल्लू आपस में क्यों झगड़ रहे थे |”
“ हाँ क्यों नहीं? परन्तु महाराज| उनके झगड़ने कारण सुनकर प्रसन्न नहीं होगे|” बीरबल ने मुस्कुराते हुए कहा |
इस पैर बादशाह बोले, “क्यों बीरबल? पक्षियों की आपसे बातचीत से मुझे कुछ बुरा नहीं लगेगा |”
बीरबल बोला, “महाराज, हमारे पड़ोसी राज्य के एक उल्लू ने हमारे राज्य की मादा उल्लू से विवाह किया | न्र उल्लू के रिश्तेदार यंहा दहेज के विषय में चर्चा करने आए है| देहज के रूप में कम-से-कम चलिस जंगलो की मांग कर रहे है| परन्तु मादा उल्लू के पिता इस मांग को अभी पूरा नहीं करना चाहते| उसने सुना है की बादशाह अकबर ने कई गाँवो को जंगले में परिवर्तित करने का आदेश दे रखा है ताकि शिकार के लिए अधिक-से-अधिल स्थान मिल जाए | जल्द ही जंगलो की संख्या बढ़ जाएगी और तब सभी दहेज में दे दिए जायेंगे |”
बादशाह को अपनी गलती का एहसास हुआ | वे बोले “बीरबल, में कितना स्वार्थी था जो अपने शोक के लिए गाँवो को नष्ट कर रहा था | मेरा कर्तव्य तो यह है की में बेघर लोगो के लिए घर की व्यवस्था करू | में अपने सेवको को आदेश देता हु की गाँवो को खली कराना बंद कर दे और जिनके घर उजड़ चुके है उन्हें दोबारा घर बनाने में सहयोग दे |
सीख: बिना सोचे समझे कुछ न करे |
गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…
बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…
उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…
कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…
This website uses cookies.