एक जंगल में तोतो का समूह था | वे तोते हर रोज सुबह हजारो मील कि यात्रा पर जाते | और शाम को अपने घोसलों में लोट आते |
तोतो के समूह में सभी के अपने अपने परिवार थे | तोते कि अपनी तेज गति कि उडान के लिए सदा से प्रसिद रहे है | इसलिय बुडापे में सबसे पहले उनकी आंखे कमजोर हो जाती है |
तोतो के एक परिवार में माता – पिता बूढे हो चले थे | उनका बेटा उनके लिए फल आदि ले आता था | बूढे माता पिता घोसले में बैठे बैठे ही खा लेते और सूख से रहते | वह तोता अपना माता पिता कि सेवा में कोई कमी नहीं रखता था | किंतु स्भाव का मनमोजी था | माता – पिता का कहना न मानना और मनचाहे सेर सपाटे करना उसकी आदत बन गई थी |
एक दिन उस तोते ने समुंद्र के बिच में एक सुंदर द्वीप देखा और वहा पहुचना चाहा | उसके साथियों ने समझाया – “सुमंदर बहुत विशाल है | उस द्वीप से समुंदर का किनारा पकड़ना सरल काम नहीं है | तुम वहा मत जाओ |”
लेकिन उस तोते ने किसीकी बात न सुनी | वह द्वीप कि और उड़ चला | द्वीप पर पहुचकर उसने आम के पेड़ो को देखा | उनमे बड़े – बड़े रसीले और मीठे आम लगे हुए थे | ऐसे आम तो उसने देखे ही नहीं थे | उसने ज़ल्दी ज़ल्दी कुछ आम खाए और एक आम लेकर वापस चल दिया |
अपने घोसले में आकर उसने वह आम बूढे माता – पिता को खिलाया | उसके माता पिता अंधे अवश्य थे, किंतु उन्होंने आम खाते ही कहा – “क्या हम समुंदर पार हजारो मील दूर स्थित उस द्वीप पर गए थे?”
“हा वहा बड़े असिले फल है |”
“लेकिन वह स्थल हमारी सीमा से बहार है | लालच में पड़कर सीमा तोड़ने से हानि उठानी पडती है|”
किंतु वह तोता भला माननेवाला था | वह रोज ही वहा जाने लगा | उसके मन में हर दिन उन फलो के लिए लालच बढता गया |
एक दिन उसने आवश्कता से अधिक फल खा लिये | उस दिन उसने अपने माता – पिता के लिए भी रोज से जयादा बड़ा फल तोडा |
यात्रा लम्बी थी और बोझ अधिल था | जयादा फल खाने के कारण वह ज़ल्दी ही थकने लगा | बड़े फल का बोझ भी उड़ने में बाघा उत्पन कर रहा था | वह जितना जोर लगाता उतना ही थक रहा था | समुंद्र पार से उसके साथियों ने उसे इस तरह उड़ते देखा तो परेशान होने लगे | पर करते भी क्या ? आखिर वह तोता चक्कर खाकर समुंद्र में गिरा और डूब गया |
अब अन्य तोतो ने उसके माँ-बाप को यह खबर दी तब वे बोले – “हम जानते थे कि एक दिन लालच में पड़कर वह अपनी जान खो देगा | लालची आदमी का यही हाल होता है |”
सीख: लालच बुरी बला है
गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…
बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…
उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…
कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…
This website uses cookies.
View Comments
आप एक बहुत महान वेबसाइट है, मुझे खुशी है कि मैं इसे याहू के माध्यम से देखा.