बरगद का एक पुराना पेड़ था | उस पेड़ की जडो के पास दो बिल थे | एक बिल में चूहा रहता था और दुसरे बिल में नेवला | पेड़ के बीच खोखली जगह में बिल्ली रहा करती थी | पेड़ की डाल पर उल्लू रहता था | बिल्ली, नेवला, और उल्लू – तीनो चूहे पर निगाह रखते की कब वह पकड़ में आए और वे उसे खाए | उधर बिल्ली चूहे के आलावा नेवला तथा उल्लू पर भी निगाह रखती थी की इनमे से कोई मिल जाए | इस प्रकार बरगद में रहनेवाले ये चारो प्राणी शत्रु बनकर रहते थे |
चूहा और नेवला बिल्ली के डर से दिन में बाहर न निकलते | केवल रात में भोजन की तलाश करते | उल्लू तो रात में ही निकलता था | उधर बिल्ली इन्हें पकड़ने के लिए रात में भी चुपचाप निकल पडती |
एक दिन वहा एक बहेलिया आया | उसने खेत में जाल लगाया और चला गया | रात में चूहे की खोज में बिल्ली खेत की | और गई | उसने जाल को नहीं देखा और बस उसमे वह फँस गई | कुछ देर बाद द्वे पांव चूहा उधर से निकला | उसने बिल्ली को जाल में फंसा देखा तो बहुत खुश हुआ |
तभी न जाने कहा से धूमते हुए नेवला और उल्लू आ गए | चूहे ने सोचा – ये दोनों मुझे नहीं छोड़ेगे | बिल्ली तो मेरी शत्रु हे ही | अब क्या करूँ |
उसने सोचा – इस समय बिल्ली मुसीबत में है | मदद पाने के लालच में शत्रु भी मित्र बन जाता है | इसलिए इस समय बिल्ली की शरण में जाना चाहिए |
चूहा तुरंत बिल्ली के पास गया और बोला = “मुझे तुम्हारी इस हालत पर दया आ रही है | में जाल काटकर तुम्हे मुक्त कर सकता हु | किन्तु में केसे विश्वास करूँ कि तुम मित्रता का व्यवहार करोगी ?”
बिल्ली ने कहा – “तुम्हारे दो शत्रु इधर ही आ रहे है | तुम मेरे पास आकर छिप जाओ | इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि में तुम्हे मित्र बनाकर छिपा लूगी |”
चूहा बिल्ली के पास छिप गया | उधर नेवला और उल्लू भी घूमते धूमते आगे निकल गए | बिल्ली से कहा – “आज से तुम मेरे मित्र हो | अब जल्दी से जाल काट दो | सवेरा होते ही बहेलिया यहाँ आ जाएगा |”
चूहे ने जाल काट दिया और भागकर फिर से बिल में छिप गया | बिल्ली भी मुक्त होकर आ गई | उसने चूहे को आवाज दी – “अरे मित्र | बहार आओ | अब डरने कि क्या बात है |”
चूहा बोला – “में तुम्हे खूब जानता हु | शत्रु केवल मुसीबत में फंसकर कि मित्र बनता है | बाद में वह फिर शत्रु बन जाता है | में तुमपर विश्वास नहीं कर सकता | “
गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…
बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…
उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…
कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…
This website uses cookies.
View Comments
Very Nice.