Hindi

भारत की 6 ग्लैमरस महिला राजनेता (Top Glamorous Female Politicians)

आपने बहुत सारे राजनेताओ को देखा होगा उनका राजनैतिक करियर भी देखा होगा। अनेक राजनीतिक दलों के राजनेता अपने अपने राजनैतिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए आए दिन कुछ न कुछ करते रहते है। जिस तरह विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषो की तरह महिलाए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है उसी तरह राजनीति के क्षेत्र में केवल पुरुष वर्ग ही नही वरन महिलाए भी बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करती नजर आती है।

आपने बहुत सी महिला राजनेताओं के बारे में सुना और पढ़ा होगा आज हम ऐसे ही कुछ महिला राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे है, जो अपने राजनीतिक क्षेत्र के अलावा अपनी सुंदरता और संस्कृति के लिए भी जानी जाती है। आज हम ऐसे ही भारत की 6 ग्लैमरस महिला राजनेताओं ( India’s Top 6 Glamorous Female Politicians) के बारे में जानकारी देने वाले है।

India’s Top 6 Glamorous Female Politicians

नुसरत जहां (Nusrat Jahan)

Image Source: naidunia.com

दोस्तो सबसे पहले नंबर पर है नुसरत जहां जो कि एक फिल्म एक्ट्रेस भी है। नुसरत जहां का जन्म 8 जनवरी सन 1990 को कोलकाता में हुआ था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर को सन 2011 में एक फिल्म के साथ चालू किया। नुसरत जहां खोखा 420 जैसी फिल्मों में नजर आई थी। इसके बाद साल 2019 में नुसरत ने अपना राजनीतिक करियर का आगाज किया।

इन्होंने साल 2019 के पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडा। इनको कोलकाता के राजनीतिक दल तृणमूल कांग्रेस जिसकी अध्यक्ष ममता बनर्जी है, से उम्मीदवार बनाया गया था। नुसरत जहां के राजनीतिक कैरियर  के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि अभी हाल ही में इन्होंने इसकी शुरुआत की है परंतु अगर हम बात करे रूप की सुंदरता की तो इस श्रेणी में नुसरत को में पहला स्थान दुंगा। नुसरत जहां की खूबसूरती के बारे में जितना बखान किया जाए कम है।

नुसरत जहां वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक दल की सांसद है।

दिव्या स्पंदना ( Divya Spandana )

Image Source: zeenews.india.com

अगले नंबर पर मैं दिव्या स्पंदन को रखूंगा। दिव्या स्पंदना भी राजनीति से पहले फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राम्या के नाम से मशहूर दिव्या स्पंदना का जन्म 29 नवंबर सन 1982 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था।

दिव्या स्पंदना साउथ फिल्मों की एक सफल एक्ट्रेस रह चुकी है, इन्होंने राजनीति में कदम रखने से पहले फिल्मी दुनिया में अपनी सुदरता और एक्टिंग के बल पर अपना बहुत नाम किया और साउथ में अनेकों फिल्मे दीं।

दिव्या स्पंदना तेलुंगु फिल्मों के साथ साथ कन्नड़ भाषा में भी बहुत फिल्मे कर चुकी है। इनके जबरदस्त एक्टिंग और रूप की सुंदरता को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। बाद में दिव्या ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रखा, अब राजनीति में अपना करियर बना रही है।

गुल पनाग ( Gul Panag)

Image Source: abplive.com

पंजाब से सम्बन्ध रखने वाली गुल पनाग भी फिल्मी दुनिया की ही एक्ट्रेस रह चुकी है साल 2003 में इन्होंने धूप फिल्म में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। गुल पनाग की स्माइल बड़े बड़े दर्शको को घायल कर सकती है। रूप के साथ साथ दिमाग की भी सुंदरता है गुल पनाग में।

गुल पनाग ने अनेकों फिल्मों में अपना एक  रोल अदा किया और अपनी लाजवाब अदाकारिता के बल पर बहुत नाम कमाया। गुल पनाग ने सन 2014 में आम आदमी पार्टी से चंडीगढ़ में चुनाव लडा और अपने राजनीतिक कैरियर का आगाज किया आज गुल पनाग एक सफल फिल्म कलाकार के साथ साथ एक खूबसूरत राजनेता भी है।

अंगुरलता डेका ( Angurlata Deka)

अंगुरलता एक सफल कलाकार के साथ साथ एक कुशल नेतृत्व करने वाली राजनेता भी है। अंगुरलता ने असम और बंगाली फिल्मों में अपने टैलेंट की बदौलत फिल्मी दुनिया में राज किया। इन्होंने बहुत सारी आसामिया और बंगाली भाषा में फिल्में दी और सभी हिट रही। अंगुरलता वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की एक होनहार राजनेता है जो पार्टी के अग्रिम नेताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

अगर हम बात करे इनके राजनीतिक कैरियर की तो साल 2016 में असम से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवार चुनी गई और इनके राजनीतिक कैरियर का शुभारंभ हुआ। इन्होंने काग्रेस पार्टी के एक अपने प्रतिद्वंदी को हराकर चुनाव जीता और एक सफल राजनेता के रूप में उभरकर पार्टी के लिए काम करना आरंभ कर दिया।

अलका लांबा (Alka Lamba)

Image Source: aajtak.in

अपने पढ़ाई के समय से ही राजनीति में रुचि रखने वाली तेज तर्रार अलका लांबा जो की वर्तमान में आम आदमी पार्टी से नेतृत्व करती है, एक सफल और निडर राजनेता है। अलका लांबा अपने पढ़ाई के समय में ही छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में चुनी गई और वही से इनका रुझान राजनीतिक क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगा।

आज अलका लांबा आम आदमी पार्टी की कुशल और तेज तर्रार नेताओं में से एक है। अलका लांबा ने कई संगठनों जैसे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति, बाल विकास संस्थान और राष्ट्रीय जन सहयोग के लिए भी काम कर चुकी है। अलका लांबा दिल्ली यूनिवर्सिटी से छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी है। इन्होंने मात्र 19 वर्ष की आयु में पढ़ाई के समय से ही राजनीति क्षेत्र में अपना कदम रख दिया।

डिंपल सिंह यादव (Dimple Singh Yadav)

Image Source: abplive.com

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल सिंह यादव का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ था। यह एक सफल एवं योग्य राजनेता है डिंपल सामान्य एवं सादा जीवन जीती है। समाजवादी पार्टी में डिंपल सिंह का एक अहम रोल रहता है।

पार्टी के विभिन्न निर्णयों में इनका मत शामिल होना जरूरी होता है। डिंपल सिंह यादव की शिक्षा अंडमान निकोबार में संपन्न हुई थी, 21 साल की उम्र में इनकी शादी अखिलेश यादव से हुई जो कि एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते है और खुद का राजनीतिक दल भी है।

डिंपल यादव ने साल 2012 में अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। लोगों में अपने उच्च विचारों एवं सादगी से भरे जीवन को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। डिंपल यादव हमेशा सामान्य साड़ी में ही देखने को मिलती है जो इनके सादगी से भरे जीवन को दर्शाता है। अगर हम बात करें सुंदरता की तो डिंपल की सुंदरता किसी से कम नहीं है इनकी सुंदरता और सादगी के सभी कायल है।

उम्मीद करते हैं यह पोस्ट पढ़कर आपको बहुत अच्छा लगा होगा क्योंकि सुंदरता के बारे में पढ़ना सभी को अच्छा लगता है । लेकिन आप इन के राजनीतिक गुण और इनकी कार्य कुशलता को देखकर भी जरूर प्रभावित होंगे । ऐसे ही और आर्टिकल देखने के लिए हमारे साथ बने रहिए ।

admin

Recent Posts

होनहार गरीब लड़के की प्रेरणादायक कहानी: कठिनाइयों से सफलता तक का सफर

गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…

5 months ago

घड़ीवाला और समय की भूलभुलैया

बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…

6 months ago

उत्तराखंड के 4 धाम: जानिए इनके बारे में सब कुछ

उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…

1 year ago

Uric Acid क्या है और इसके कारण और निवारण

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…

2 years ago

क्रेडिट कार्ड (credit card ) क्या है? नए जमाने की मांग क्रेडिट कार्ड

कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…

2 years ago

GST क्या है

GST का Full Form है  Goods And Services Tax जो भारत में किसी भी सामान…

2 years ago

This website uses cookies.