सामाजिक रीति-रिवाज, अस्त-व्यस्त दिनचर्या एवं शादी-ब्याह के भीड़-भाड़ ऐसे में किसी भी शादीशुदा जोड़े के जीवन में हनीमून बेहद ही ज्यादा जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। दरअसल यही वह अच्छा समय होता है जहां पति-पत्नी को एक दूसरे के बारे में समझने जानने और एक लंबी थकान के पश्चात आराम करने अपने-आपको तरोताजागी बनाने के लिए एक लंबा समय मिलता है।
वास्तव में हनीमून भावी जीवन के लिए कुशल और मीठी यादें बनाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण समय होता है ताकि इनके सहारे आने वाली जिम्मेदारियों को आप खुशी-खुशी आसानी से निभा सके। अगर आपने अपने हनीमून की प्लानिंग अभी तक नहीं की है, या अगर कर रहे हैं तो हनीमून डेस्टिनेशन के चुनाव में हम आपकी मदद करेंगे।
तो आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में 10 महत्वपूर्ण हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon destinations in India) से जुड़ी संपूर्ण जानकारियां लेकर आए हैं और आप तक पहुंचाने का प्रयत्न इस आर्टिकल द्वारा करेंगे।
भारत के सबसे फेवरेट और फेमस हनीमून डेस्टिनेशन में बेशुमार गोवा आपको एक दूसरे के साथ थामे कई ऐसे जोड़े मिल जाएंगे। वैसे भी गोवा की खासियत ही है बिकनी, बेब्स और बीचेस।
ऐसे में आप अपने हमसफ़र कि बांहे थामे खूबसूरत बीचेस, शानदार मौसम, काजू की मदक फेनी और कैंडल लाइट डिनर बेहतरीन नाइट लाइफ का मजा भी उठा सकते हैं।
गोवा के खूबसूरत और शानदार समुद्र की तटो की लंबी लिस्ट में कैलेगुड बीच, अंजूना बीच, बागा बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच, और मीरामारा बीच इत्यादि महत्वपूर्ण है।
जिस प्रकार से कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ कहा जाता है। वैसे ही माउंट आबू को ‘राजस्थान का स्वर्ग’ कहा जाता है। नीलगिरी की पहाड़ियों पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति वर्तमान और प्राकृतिक सुंदरता राजस्थान के बाकी शहरों से एकदम अलग और मनोरंजन लायक होता है।
यहां की ‘नक्की झील’ एक बेहतरीन पर्यटन स्थान है। यहां ‘नक्की’ का मतलब है नाक यानी नाखून। वास्तव में इस झील के बारे में यह मान्यता है कि एक हिंदू देवता ने अपने नाखून से खोदकर या झील बनाई थी, इसलिए इसे नक्की नाम से जाना जाता है।
नक्की झील के चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ियों का एक खूबसूरत सा नजारा देखने को मिलता है।
हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त डेस्टिनेशन में से एक है मनाली। चारों तरफ हरियाली खूबसूरत फूलों के बाग-बगीचे, बादलों को छूते हुए पहाड़ के नजारे जिनके बीच से कल कल झरने बहते रहते हैं।
नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण मनाली नवविवाहितों के लिए एक सुंदर और शानदार आकर्षक हनीमून स्पॉट है। कुल्लू की घाटियों में स्थित मनाली की वादियों की तो बात ही अलग है। जहां सर्दियों के मौसम में पूरे इलाके में बर्फ की चादर बिछी जाती है।
दार्जिलिंग ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से मशहूर है। यह हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। कभी-कभी सिक्किम का हिस्सा रहे इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत यहां की चाय के बागान है।
दूर-दूर तक फैले हरे चाय की खेती देखकर लगता है मानो धरती पर हरी चादर बिछी हुई हो। एक समय दार्जिलिंग अपने मसालों के लिए खूब मशहूर था। लेकिन अब चाय के लिए ही यह विश्व स्तर पर जाना जाता है।
यहां स्थित प्रत्येक चाय उद्यान का अपना अलग-अलग इतिहास और अपनी खासियत है। यहां के खूबसूरत और हरे-भरे चाय के बागानों से दुनिया भर में चाय निर्यात की जाती है। लेकिन पश्चिम बंगाल के शानदार हिल स्टेशन की सुंदरता सिर्फ इसके चाय बागान से नहीं है बल्कि यहां की वादियां भी बेहद मनोहरी है।
अगर आप को पानी से बहुत ज्यादा लगाव है तो अंडमान निकोबार आइलैंड आपके लिए सही रहेगा। बंगाल की खाड़ी में स्थित और हिंद महासागर की जल सीमा से सटा अंडमान
निकोबार द्वीप शंभू वास्तव में 300 से अधिक सुंदर द्वीपों और टापुओं का एक बहुत बड़ा समूह है जहां पन्ना और मूंगे की चट्टानें भी मौजूद है सफेद भालू वाले सुंदर समुद्र की टट्टे हैं जहां पानी के किनारे कतार में लंबे-लंबे नारियल के पेड़ काफी ज्यादा आकर्षक दिखाई पड़ते हैं।
कश्मीर घाटी में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से सबसे अलग और एक है। और खासकर हनीमून के लिए तो यह हमेशा से ही आइडियल डेस्टिनेशन रह चुका है।
वास्तव में श्रीनगर का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की डल झील ही है। जहां सुबह से लेकर शाम तक रौनक ही रौनक रहती है। अल-सुबह से लेकर सुहानी शाम तक दिन के हर प्रहर में इस झील की खूबसूरती का कोई ना कोई अलग तरह का रंग देखने
को मिलता है। यहां की सूर्यास्त, हाउसबोट की जगमगाती लाइटों का एक प्रतिबिंब, झील के सौंदर्य को दुगुना रौनक प्रदान करता है।
अगर आपके पास समय बहुत कम है तो शिमला आपके लिए सबसे अच्छा उपयुक्त हनिमुन डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। पहाड़ी ढलान, ऊपर बने मकानों और खेतों, चीड़, देवदार और
मांजू के जंगलों से घिरा शिमला बहुत ही ज्यादा आकर्षक दिखाई पड़ता है। देश के सबसे ज्यादा खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक शिमला को ‘सात पहाड़ियों का शहर’ भी कहा जाता है।
केरल को कुदरत ने बहुत ही फुर्सत एवं खूबसूरती से संवारा है। इसलिए हनीमून के लिए केरल सबसे उपयुक्त डेस्टिनेशन साबित होता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, शानदार समुद्री किनारा, नारियल और
खजूर के पेड़ के झुरमुट के बीच में से नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली ही हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे यह सब है केरल की खूबसूरती की असली पहचान। इन रूमानी नजारों में प्यार भरे दिलों की धड़कन बढ़ाना स्वभाविक सी बात है।
उटी को देश के सबसे खूबसूरत और शांत, प्रदूषित रहित हिल स्टेशन में से एक में शामिल किया जाता है। ऊटी की इसी खासियत की वजह से यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है।
नीलगिरी की खूबसूरत पहाड़ियां, बेहद आकर्षक झील, चारों ओर हरियाली, कुदरत के सुंदर-सुंदर नजारे यानी कि हनीमून के लिए यह एकदम परफेक्ट माहौल साबित होता है।
हिमाचल प्रदेश में बसा डलहौजी हिल स्टेशन एक खूबसूरत और शानदार हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। पांच पहाड़ों पर बसा यह शहर लगभग 14 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
क्योंकि डलहौजी शहर ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर नामांकित किया गया था। इसलिए यहां आपको ब्रिटिश आर्किटेक्चर ब्रिटिश की झलकियां आसानी से देखने मिल जाएंगी।
निष्कर्ष:-
आज हमने आपको इस आर्टिकल में सबसे सुनहरे महत्वपूर्ण 10 हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताया है। हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आपको हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में संपूर्ण जानकारी तो प्राप्त हो ही गई होगी।
आशा करते हैं आपको हमारी उपरोक्त आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा एवं यह आपके लिए बेहद ही सहायक पूर्ण एवं सुविधाजनक भी रही होगी।
गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…
बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…
उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…
कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…
This website uses cookies.