विजय सिंह मान का राजा था | वह अपनी प्रजा से बहुत प्यार करता था और उनका बहुत ध्यान रखता था | एक दिन की बात है वह तूफानी रात में अपने घोड़े पर स्वर होकर एक तंग से रास्ते से जा रहा था | वह भेस बदले हुए था | मामूली कपड़े पहन कर, जनता के बीच उनके हाल चाल का पता लगाना उनकी आदत बन चुकी थी |
वह बीना किसी की चिंता किये अपना काम कर रहे थे परंतु उनके पीछे पीछे डाकू भी चल रहे थे जो उनका शानदार घोडा लेना चाहते थे |
मोका देख कर डाकुओ ने राजा को घेर लिया | राजा एक बार तो सकते में आ गया, मगर वह घबराया नहीं | वह बच निकलने की तरकीब सोच रहा था की उसके घोड़े का खुर सडक के गड्डे में फंस गया | डाकू अभी राजा पर लपकने ही वाले थे की एक और से कुछ नोजवान वहा आ पहुचे | उन्होंने देखा की एक आदमी मुसीबत में है | उन्होंने डाकुओ पर हमला कर दिया | डाकुओ यह देख कर डर गए और वहा से भाग गए |
थोड़ी देर में राजा के अंगरक्षकों का दल भी आ पहुचा | उन्होंने सभी डाकुओ की बंदी बना लिया | राजा उन नवयुवको से बड़ा प्रसन्न था क्योकि उन्होंने बिला यह जाने की वह राजा है, डाकुओ से उसकी रक्षा की | राजा ने बहुत – बहुत धन्यवाद दिया और कहा के वे उसके साथ महल तक चले |
भोर होने पर रात की घटना का समाचार सब जगह फेल गया | सारी प्रजा खुश थे की डाकू राजा का बाल भी बाका न कर सके | राज्य परिवार के लोगो, मंत्रियों, दरबारियों और सारी जनता ने नवयुवको के साहस की प्रशंशा की |
उगले दिन दरबार में इन नोजवानो और राजा के सामने लाया गया | राजा ने उन सभी गले लगाया और उन्हें मन चाहा पुरस्कार मागने को कहा | राजा ने कहा, आप बरी – बरी से जो चाहे माग सकते हो | अगर मेरे बस में हुआ तो में इसी समय आपकी कोई भी इच्छा पूरी करुगा |
उन सभी में जो सबसे बड़ा था, राजा ने सबसे पहले उसी से पूछा | एक पल की लिए उसने सोचा और फिर कहा – “महाराज बहुत दिनों से मेरी लालसा थी की मेरे पास आराम से रहने के लिए एक घर हो | मुझे बस एक अच्छा सा घर चाहिए |
राजा ने उसी समय उस नोजवान ले लिए एक आलिशान भवन बनाने को कहे दिया |
अब दुसरे नोजवान की बरी थी | वह अपने पद में तरक्की चाहता था | राजा ने उसे राज्य दरबारी नियुक्त कर दिया |
तीसरे नवयुवक ने कहा – “ महाराज, मेरे गाव के लोग हर सप्ताह नगर में सब्जी तरकारी बेचने आते है | गाँव और शहर के बीच कोई अच्छी सडक नहीं है, इसलिए उन्हें बड़ा कष्ट होता है | में चाहता हु की आप एक सडक बना दे ताकि उन लोगो का कष्ट दूर हो जाए |
“राजा ने उसकी भी इच्छा पूरी कर दी | “
अब बरी थी चोथे नोजवान की, “वह शरमाते हुए , “महाराज आप मेरे पिता समान है | में एक सुंदर पत्नी चाहता हु |, “राजा ने उसकी भी इच्छा पूरी कर दी |
पांचवे नोजवान ने घन मागा, राजा ने उसकी भी इच्छा पूरी कर दी |
अब बरी थी आखरी की थी| उसने कहा, महाराज मेरी बस यही इच्छा है की जब तक में या अप्प जीवित रहे, वर्ष में एक दिन आप मेरे यहाँ अतिथि बनकर आए | इस अनोखी इच्छा को सुनकर हेरान रह गए |
बहुत से लोगो ने तो लोज्वन को मुर्ख समझा | स्वंय राजा को भी यह बात सुनकर अजीब सा लगा की नोजवान अपने लिए कुछ भी मांग सकता था परन्तु उसकी बजाये उसी को अतिथि बनाना चाहता है | लेकिन उसने शुरू में कह दिया था की जब तक उसके वश में होगा, वह उसकी इच्छा पूरी करेगा | बस फिर क्या था | वर्ष में एक दिन और एक रात उसने उस नवयुवक का अतिथि बनना स्वीकार कर लिया |
अब राज्य – सरकार के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी हो गई की राजा जब नोजवान के घर जाए तो उनके दौर ठीक ० ठाक रहे जेसे सडक बनाना जरूरी था, राजा एक घर में थोरी न रहे थे, उसके लिए महल बनवाया गया | नोकर चाकर दिए गए और बहुत सारा धन भी | पुरानी चली आ रही प्रथा के अनुसार, राजा किसी राजदरबारी का ही अतिथि बन सकता था इसलिए उस नवयुवक को राजदरबारी की पदवी भी देनी पड़ी | अब टी उसका उतना ही सम्मान होने लगा जितना किसी राजकुमार का होता है |
इस तरह केवल एक वरदान मांग कर उस चतुर नोजवान ने वह सब कुछ एक साथ प् लिया, जो पांचो ने अलग—अलग माँगा था |
गरीब परिस्थितियों में जन्मा एक लड़का अपने संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा। मेहनत और…
बेलागांव, एक शांत और हरियाली से भरा गाँव, जहाँ वक्त जैसे थमकर चलता था। उसी…
उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा भारत के एक यात्रा का अनुभव है। धार्मिक महत्व…
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो के पास अपना ध्यान रखने तक के…
कई बार जब खर्चा करने का समय आता है तो आपके पास उतना पैसा (Specific…
This website uses cookies.